Home Haryana बस अड्डा कैथल हमला मामला: पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर...

बस अड्डा कैथल हमला मामला: पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर घटनास्थल पर कराई निशानदेही

3
0

कैथल-:बस अड्डा कैथल पर एक युवक पर सूए से हमला कर घायल करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने निशानदेही के लिए घटनास्थल पर भी ले जाकर जांच प्रक्रिया पूरी की।सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत सिंह और थाना सिविल लाइन एसएचओ इंस्पेक्टर रमेश चंद्र के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को काबू किया। पुलिस के अनुसार गांव नरवल निवासी ललित की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था।

शिकायतकर्ता ने बताया कि 10 जून की शाम वह अपने दोस्त अंकित के साथ आईटीआई से बस अड्डा कैथल पहुंचा था। वहां पहले से रंजिश रखने वाले कुछ युवक मिले,जिनसे कहासुनी हो गई।आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने उसे एक तरफ ले जाकर सूए से हमला किया और मारपीट की। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर उसे बचाया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे।मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सिविल लाइन पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को बस अड्डा स्थित घटनास्थल पर ले जाकर निशानदेही कराई तथा घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए।एसएचओ इंस्पेक्टर रमेश चंद्र ने कहा कि कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले और हिंसक घटनाओं में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here