जयपुर (एकता): कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पार्टी के राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने विवादित बयान दे दिया है। बता दें कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ विवाद छेड़ दिया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार रंधावा ने कहा कि मोदी देश को बर्बाद कर रहे हैं और केंद्र में भाजपा देश को बेच रही है। इसलिए हमारी लड़ाई अडानी से नहीं बल्कि सीधे भाजपा से है। कांग्रेसी नेता ये मान चुके हैं कि प्रधानमंत्री आम लोगों के दिलों में इस कदर बस गए है कि उन्हें सियासी मैदान में हराना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है।
बता दें कि सोमवार को 13 मार्ट को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से राजभवन घेराव के दौरान कार्यकर्ताओं को सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि आप अडानी-अडानी कर रहे हो, मोदी-मोदी करो। अगर मोदी खत्म हो गया… तो हिंदुस्तान बच जाएगा। अगर वह रहा तो भारत का कुछ नहीं बचेगा। गौरतलब है कि 23 फरवरी को कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की गिरफ्तारी के विरोध में दिल्ली एयरपोर्ट पर मोदी ‘तेरी कब्र खुदेगी’ जैसे नारे लगाए थे। रंधावा ने ये टिप्पणी राजस्थान में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक सभा को संबोधित करते हुए की। कांग्रेस नेता अडानी समूह के खिलाफ अमेरिकी फर्म हिंडनबर्ग द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच के लिए सहमत नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हर कोई अडानी के बारे में बात कर रहा है जबकि उन्हें मोदी के बारे में बात करनी चाहिए।







