Home Haryana हरियाणा की महिलाओं को बड़ा तोहफ़ा, मिलेगी ₹2100 मासिक सहायता

हरियाणा की महिलाओं को बड़ा तोहफ़ा, मिलेगी ₹2100 मासिक सहायता

120
0

चंडीगढ़ |  हरियाणा की महिलाओं के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ऐलान किया है कि राज्य सरकार ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2100 की वित्तीय सहायता देने जा रही है।

सरकार ने इस योजना के लिए पहले ही बजट में ₹5,000 करोड़ का प्रावधान कर दिया था। मुख्यमंत्री ने बताया कि अगले बजट से ही बीपीएल परिवारों की महिलाओं को इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

रविवार को कुरुक्षेत्र में ‘कुरुक्षेत्र-कश्यप तीर्थाटन–2025’ कार्यक्रम में शिरकत करते हुए मुख्यमंत्री सैनी ने यह घोषणा की। इसी कार्यक्रम में उन्होंने यह भी बताया कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव इस साल 12 से 14 सितंबर तक इंडोनेशिया के बाली में आयोजित होगा। महोत्सव के दौरान गीता यज्ञ, गीता का वैश्विक पाठ और 13 सितंबर को गरुड़ प्रतिमा का अनावरण होगा।

गौरतलब है कि 2024 विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ को अपने संकल्प पत्र में शामिल किया था। इस योजना का लाभ केवल बीपीएल परिवारों की महिलाओं को ही मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here