Home Haryana गुडग़ांव विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी नवीन गोयल ने भरी हुंकार

गुडग़ांव विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी नवीन गोयल ने भरी हुंकार

174
0
16 सितंबर, गुरुग्राम -गुडग़ांव विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी नवीन गोयल ने कहा कि गुरुग्राम मेरा परिवार है। परिवार की सेवा करना मेरा कर्तव्य है। मेरा पूरा जीवन गुरुग्राम की सेवा को समर्पित है। गुरुग्राम की समस्याओं को दूर करने के लिए उन्होंने काम करना शुरू किया।
नवीन गोयल ने कहा कि अपने स्तर पर जितना काम बन सकता है, उन्होंने किया है। अब विधानसभा पहुंचकर वे जनता की और मजबूती से सेवा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम की 36 बिरादरी के आशीर्वाद से ही उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव में कदम रखा है। अब 36 बिरादरी ही उन्हें आगे बढ़ा रही है। चुनाव में जीत दर्ज करके जनसेवा को बड़े स्तर पर करने की बड़ी योजनाएं बनाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि मिलेनियम सिटी, साइबर सिटी जैसे नामों से विख्यात गुरुग्राम में सुविधाएं भी उस स्टैंडर्ड की हों, ऐसा उनका मानना है। जनता के आशीर्वाद से चुनाव में जीत दर्ज करके वे सुविधाओं को लेकर मजबूती से काम करेंगे। गुरुग्राम के समग्र विकास का विजन लेकर वे चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सबके सांझे प्रयासों से ही गुरुग्राम को आगे बढ़ाया जा सकता है। नवीन गोयल ने कहा कि मातृ शक्ति को मजबूत बनाने की दिशा में हम काम कर रहे हैं। जनप्रतिनिधि के रूप में महिलाओं की सुरक्षा, महिलाओं का उत्थान ही मेरी प्राथमिकता रहेगी। महिलाओं को आगे बढ़ाना पहले भी उद्देश्य रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here