Home Crime छापेमारी के दौरान सरकारी राशन डिपो की बड़ी कालाबाजारी का CM फ्लाइंग...

छापेमारी के दौरान सरकारी राशन डिपो की बड़ी कालाबाजारी का CM फ्लाइंग ने किया खुलासा

202
0

फरीदाबाद (एकता): फरीदाबाद के कुम्हारवाड़ा बल्लभगढ़ में छापेमारी के दौरान सरकारी राशन डिपो की बड़ी कालाबाजारी का सीएम फ्लाइंग ने खुलासा किया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार खाद्य आपूर्ति विभाग के साथ मिलकर CM फ्लाइंग ने गरीबों के हक के राशन पर डांका डाल रहे डिपो होल्डर का खुलासा किया।

खाद्य एंव आपूर्ति निरीक्षक फरीदाबाद व स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए डिपो धारक नेहा के डिपो FPSID-108800400229 को चैक किया गया तो बड़ी गड़बड़ी पाई गई। निरीक्षण करने व आनलाइन राशन का मिलान करने पर बाजरा 4900 कि.ग्रा. गेंहू 3890 कि.ग्रा. व चीनी 90 कि.ग्रा. रिकार्ड के मुताबिक कम पाई गई। खाद्य निरीक्षक की शिकायत पर स्थानीय पुलिस थाना शहर बल्लभगढ़ में आरोपी डिपो होल्डर के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कराया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here