Home Haryana यमुनानगर में डिप्टी मेयर के पास जाने से भी नहीं निकला कोई...

यमुनानगर में डिप्टी मेयर के पास जाने से भी नहीं निकला कोई हल, किन्नर समाज की इस पहल से लोग खुश

232
0

यमुनानगर (अंकुर कपूर): यमुनानगर में किन्नर समाज ने एक बड़ी पहल की। बता दें कि किन्नर समाज ने वार्ड में नालियां बनवाने का काम किया। हालांकि कालोनी निवासी लगातार डिप्टी मेयर से इसकी गुहार लगा रहे थे लेकिन कोई हल न निकलने पर किन्नर समाज ने पहल की। जिससे खुश होकर कालोनी निवासियों ने उनका धन्यवाद भी किया।

बताया जा रहा है कि लगातार वह नगर निगम की डिप्टी मेयर रानी कालड़ा से मिलकर नाली बनाने के लिए गुहार लगा रहे थे वह यहां आती तो आश्वासन देकर जाती थी। जिसकी वजह से नालियों का पानी सड़क के ऊपर फैला रहता था। लोगों को आने-जाने के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। बार-बार गुहार लगाने पर भी जब सड़क व नाली नहीं बनी तो इस पर किन्नर समाज ने आगे आकर पहल की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here