हिसार | हिसार एयरपोर्ट पर आने-जाने वाले यात्रियों के लिए एक शानदार सुविधा शुरू की गई है। अब यात्री निशुल्क अग्रोहा धाम के दर्शन कर सकेंगे। यह निर्णय वैश्य समाज के प्रतिनिधियों की एक विशेष बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता अग्रोहा धाम विकास ट्रस्ट के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने की।
बजरंग गर्ग ने बताया कि हिसार एयरपोर्ट पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए अग्रोहा धाम तक फ्री ट्रांसपोर्ट की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही यात्रियों के लिए निःशुल्क भोजन, ठहरने की व्यवस्था और सभी मंदिरों के दर्शन व भ्रमण की भी सुविधा रहेगी।
जो भी यात्री इस सेवा का लाभ उठाना चाहते हैं, वे 24 घंटे किसी भी समय इन मोबाइल नंबरों — 9896390060, 9255820031, 9416265977 — पर संपर्क कर सकते हैं।
यह पहल न केवल यात्रियों की सहूलियत बढ़ाएगी, बल्कि अग्रोहा धाम की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को भी नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।







