Home Haryana जनता की ताकत का गलत इस्तेमाल हुआ तो बदलाव तय: उत्कर्ष चौधरी

जनता की ताकत का गलत इस्तेमाल हुआ तो बदलाव तय: उत्कर्ष चौधरी

2
0

सुंदर कुंडू, पलवल। पलवल में बढ़ती आपराधिक घटनाओं और कानून व्यवस्था को लेकर राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है। जहां विपक्ष लगातार सरकार पर निशाना साध रहा है, वहीं अब सत्ता पक्ष के नेताओं के बयान भी चर्चा का विषय बन रहे हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के भतीजे और भाजपा नेता उत्कर्ष चौधरी ने अपनी ही पार्टी के जनप्रतिनिधियों को नसीहत देते हुए कहा कि जनता द्वारा दी गई ताकत का इस्तेमाल केवल जनहित में होना चाहिए।

उत्कर्ष चौधरी पलवल विधानसभा क्षेत्र के गांव बेला में आयोजित एक सम्मान समारोह में पहुंचे थे। इस दौरान स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर चिंता जताई। लोगों के सवालों का जवाब देते हुए उत्कर्ष चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार सुशासन के सिद्धांत पर काम करती है और यदि कहीं कोई कमी है तो उस पर गंभीरता से संज्ञान लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सत्ता और जिम्मेदारी स्थायी नहीं होती। जनता जिस पर भरोसा करती है, वही आगे बढ़ता है। यदि उस ताकत का सही इस्तेमाल समाज और जनहित में किया जाए तो जनता समर्थन देती है, लेकिन गलत इस्तेमाल होने पर बदलाव तय होता है।

भाजपा नेता ने कहा कि जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति को कर्मयोगी की भावना से काम करना चाहिए, क्योंकि यह जिम्मेदारी किसी एक व्यक्ति या उसके समर्थकों के लिए नहीं, बल्कि पूरे समाज की सेवा के लिए होती है। उन्होंने यह भी कहा कि बेहतर काम करने वाला ही लंबे समय तक जनता के बीच स्वीकार्य रहता है।

उत्कर्ष चौधरी के इस बयान को राजनीतिक हलकों में काफी अहम माना जा रहा है। उनके बयान के बाद पलवल की राजनीति में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here