Home Crime गुरमीत राम रहीम की 21 दिन की फरलो आज खत्म, कल लौटेंगे...

गुरमीत राम रहीम की 21 दिन की फरलो आज खत्म, कल लौटेंगे सुनारिया जेल

166
0

सिरसा/रोहतक। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की 21 दिन की फरलो की अवधि आज, 30 अप्रैल को समाप्त हो रही है। अब उन्हें 1 मई 2025 को दोबारा रोहतक की सुनारिया जेल में लौटना होगा।

सूत्रों के अनुसार, फरलो के दौरान राम रहीम ने सिरसा स्थित डेरा में कई धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए। उन्होंने सरपंच प्रतिनिधियों और कॉलोनियों के निवासियों से मुलाकात की, साथ ही स्वच्छता अभियान चलाकर पुलिस लाइन और थानों की सफाई भी की।

सत्संग में नशे के खिलाफ दिया संदेश

अपने सत्संग कार्यक्रमों में राम रहीम ने नशा मुक्ति और स्वच्छता को लेकर संदेश दिए। उन्होंने अनुयायियों से शांति बनाए रखने की अपील की और भरोसा दिलाया कि वे अब सिरसा डेरा में अधिक सक्रिय और नियमित रूप से उपस्थित रहेंगे।

स्थापना दिवस पर मिली थी फरलो

गौरतलब है कि डेरा प्रमुख को यह फरलो 9 अप्रैल को डेरा सच्चा सौदा के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदान की गई थी। जेल प्रशासन से रिहाई के बाद वे उसी दिन सुबह सिरसा पहुंचे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here