Home Accident हरियाणा में होलिका दहन के दौरान भयानक हादसा: 11 KV लाइन के...

हरियाणा में होलिका दहन के दौरान भयानक हादसा: 11 KV लाइन के टूटकर नीचे गिरने से बच्ची की मौत, 3 गंभीर

198
0

नारनौल (एकता): हरियाणा के नारनौल में होलिका दहन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जहां गांव मांदी में होलिका दहन के समय 11 हजार वोल्टेज की लाइन टूटकर नीचे गिर गई। जिससे एक सात साल की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 3 लोग गंभीर बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

बता दें कि यह घटना होलिका पूजन के बाद मंगलवार शाम को हुई। जब आग की लपटें तेजी से 11 हजार वोल्टेज की बिजली लाइन को छू गई जिससे वह अचानक गर्म होकर नीचे गिर गई। पूरे गांव की एक ही होली होने के कारण काफी भीड़ उमड़ी हुई थी। लाइन टूटकर वहां पर खड़ी एक बच्ची पर आकर गिरी। वहीं इस हादसे में 65 वर्षीय कलावती, सरोज व विकास बुरी तरह से झुलस गए। घटना की सूचना के बाद प्रशासन ने तुरंत प्रभाव से बिजली लाइन को बंद करवाया। पुलिस ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर हादसे की जानकारी ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here