Home Haryana दर्द पर भारी पड़ा राष्ट्रहित, रेल यात्रा कर मंत्री पंवार ने दिया...

दर्द पर भारी पड़ा राष्ट्रहित, रेल यात्रा कर मंत्री पंवार ने दिया संदेश

2
0

चंडीगढ़। हरियाणा के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने अपनी सादगी और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की सोच से एक अलग मिसाल पेश की है। हाल ही में चोटिल होने और घुटना प्रत्यारोपण (नी रिप्लेसमेंट) के बावजूद उन्होंने गुरुग्राम से चंडीगढ़ तक का सफर भारतीय रेल से तय किया। उनके इस कदम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “राष्ट्र प्रथम” संदेश को व्यवहार में उतारने की पहल के रूप में देखा जा रहा है।

कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि प्रधानमंत्री की “सात अपीलों” को केवल सरकारी कार्यक्रम तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए, बल्कि हर नागरिक को अपने जीवन में उन्हें अपनाने की जरूरत है। उन्होंने माना कि ईंधन की बचत, सार्वजनिक संसाधनों का बेहतर उपयोग और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करने के लिए जनप्रतिनिधियों को स्वयं उदाहरण बनना चाहिए।

यह यात्रा इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि कुछ समय पहले दुर्घटना में घायल होने के बाद भी पंवार पूरी तरह स्वस्थ नहीं हैं। उनका घुटना रिप्लेस हो चुका है, जिसके कारण सीढ़ियां चढ़ने-उतरने और अधिक चलने में उन्हें परेशानी होती है। इसके बावजूद उन्होंने निजी सुविधा छोड़कर रेल यात्रा को चुना और यह संदेश दिया कि मजबूत इच्छाशक्ति के सामने शारीरिक पीड़ा भी छोटी पड़ जाती है।

राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में उनके इस फैसले को सकारात्मक संदेश के रूप में देखा जा रहा है। ऐसे समय में जब अधिकतर वीआईपी नेता सड़क या हवाई यात्रा को प्राथमिकता देते हैं, कृष्ण लाल पंवार का सामान्य रेल यात्रा करना सादगी और जनसरोकार की मिसाल माना जा रहा है।

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाने वाले कृष्ण लाल पंवार संगठन और सरकार दोनों में मजबूत पकड़ रखते हैं। भाजपा सरकार के लगातार तीसरे कार्यकाल में वह दूसरी बार हरियाणा के कैबिनेट मंत्री बने हैं। इससे पहले वह राज्यसभा सांसद के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। साधारण परिवार से राजनीति के शीर्ष तक पहुंचे पंवार अपनी सादगी, सहज व्यवहार और संगठनात्मक क्षमता के लिए जाने जाते हैं।

राजनीतिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ उनके करीबी संबंध माने जाते हैं। पार्टी संगठन और केंद्रीय नेतृत्व में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें हरियाणा भाजपा का प्रभावशाली चेहरा बनाती है।

पानीपत जिले से संबंध रखने वाले कृष्ण लाल पंवार पहले असंध विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और वर्तमान में दूसरी बार इसराना से विधायक हैं। उनका यह रेल सफर केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि जनप्रतिनिधियों के लिए अनुशासन, सादगी और राष्ट्रहित को प्राथमिकता देने का संदेश बनकर सामने आया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here