Home Haryana पलवल में पुलिस मुठभेड़ के बाद लूट और जानलेवा हमले का आरोपी...

पलवल में पुलिस मुठभेड़ के बाद लूट और जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार

27
0

पलवल (सुन्दर कुंडू)। पलवल पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एसपीओ पर जानलेवा हमला और लूट की वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी को मुठभेड़ के बाद काबू किया है। आरोपी की पहचान देवा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी हाल ही में जिले में हुई लूट की तीन वारदातों के अलावा डायल 112 की पुलिस टीम के एक कर्मचारी को सीधी टक्कर मारने के मामले में भी वांछित था। उसकी तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई थीं।

जानकारी के मुताबिक, हसनपुर रोड पर गांव पिंगौड़ के पास नाले की पटरी पर सीआईए पलवल और सीआईए होडल की संयुक्त टीम ने आरोपी को घेर लिया। इस दौरान हुई पुलिस मुठभेड़ के बाद उसे काबू कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। इसके अलावा घटनास्थल से दो खाली खोल भी मिले हैं।

पुलिस मामले में आरोपी से पूछताछ कर रही है। उससे जिले में हुई अन्य आपराधिक वारदातों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here