Home Faridabad फरीदाबाद में दिल दहला देने वाला खुलासा, मां ने ही बच्ची को...

फरीदाबाद में दिल दहला देने वाला खुलासा, मां ने ही बच्ची को नाले में फेंका

5
0

फरीदाबाद-:फरीदाबाद से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है,जिसने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया।पल्ला थाना क्षेत्र में डेढ़ साल की बच्ची की मौत के मामले में पुलिस जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बच्ची को कथित रूप से उसकी ही मां द्वारा नाले में फेंका गया,जिससे डूबने के कारण उसकी मौत हो गई।

यह घटना पल्ला इलाके के धीरज नगर और टीटू कॉलोनी पार्ट-2 के बीच स्थित ‘बुढ़िया नाला’ की है।तीन दिन पहले स्थानीय लोगों ने नाले में लोहे के जाल में फंसा बच्ची का शव देखा था। सबसे पहले दो स्कूली बच्चों ने शव को देखा और आसपास के लोगों को सूचना दी।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को एक महत्वपूर्ण सीसीटीवी फुटेज मिला,जिसमें एक महिला बच्ची को गोद में लेकर जाती हुई दिखाई दी,लेकिन लौटते समय उसकी गोद खाली थी।इसी आधार पर क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने संदिग्ध महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की।पूछताछ में महिला ने कथित रूप से अपना अपराध स्वीकार कर लिया।पुलिस के अनुसार,बच्ची को जिंदा नाले में फेंका गया था,जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है और कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here