कुरुक्षेत्र (अंकुर कपूर): कुरुक्षेत्र स्वास्थ्य विभाग टीम व पुलिस ने लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़ किया है। उन्होंने लिंग जांच धंधे में संलिप्त गिरोह की 2 महिला सदस्यों को 22 हजार की नकदी सहित काबू किया। पुलिस उपाधीक्षक लाडवा बोले आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा पूरा नेटवर्क खंगालेंगे।
सिविल सर्जन डॉक्टर सुखबीर महला ने बताया कि लाडवा क्षेत्र की आशा वर्कर को सूचना मिली थी कि इलाके लिंग जांच करवाने वाले सक्रिय है, जिस आधार पर अंबाला की दीप नामक महिला तथा लाडवा की सरोज से संपर्क किया। जिन्होंने ₹40000 में लिंग जांच करवाने की बात कही, उन्हें पैसे दे दिए गए तो देवबंद में डिकॉय महिला की लिंग जांच की गई।
अब आरोपियों को पुलिस ने लाडवा से पकड़ा है, उनसे 22,000 की नकदी भी बरामद की गई है। वही पुलिस उपाधीक्षक जय सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर दो आरोपी महिलाओं को काबू किया गया है। जिनसे जांच की जाएगी तथा आरोपियों का सारा नेटवर्क खंगाला जाएगा।







