Home Haryana करनाल के इंद्री हल्के के मेन बाजार में पंसारी की...

करनाल के इंद्री हल्के के मेन बाजार में पंसारी की दुकान में लगी आ.ग..सारा सामान जल कर खाक

211
0
13 दिसंबर, करनाल–-इंद्री हल्के के मेन बाजार में आज सुबह के समय एक पंसारी की दुकान में भयंकर आग लग गई, जिसमें लाखों रुपए का नुकसान हो गया है। तंग बाजार होने के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ी को आने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यहां तक के नीलोखेड़ी से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी को मंगवाना पड़ा जब जाकर के आग पर बड़ी मुश्किल से काबू पाया गया।
 यह लगभग सुबह 3:30 बजे की घटना है। जब दुकानदारों को चौकीदार ने सूचना दी की दुकानों में आग लगी हुई है आनन फानन में दुकानदार मौके पर पहुंचे जहां पर उन्होंने देखा कि एक पंसारी की दुकान में भयंकर आग लगी हुई है।इसकी सूचना तुरंत ही पुलिस को दी गई.पुलिस मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई लेकिन तंग बाजार होने के कारण और ब्रिगेड की गाड़ी मेन बाजार से अंदर नहीं आ पाई जिसमें काफी समय लग गया तब जाकर के दूसरी गाड़ी मंगवाई गई. जिसको रविदास मंदिर की तरफ से लगाकर के पाइपों के माध्यम से आग को बुझाने का प्रयास किया गया। कई घंटे के प्रयास के बाद ही आग पर काबू पाया गया। दुकानदार का कहना है कि उसे सुबह ही सूचना मिली थी की दुकान में आग लगी हुई है वह मौके पर पहुंचे हैं जहां पर देखा कि उन्होंने भयंकर आग लगी हुई है फायर ब्रिगेड को बुलाया गया पहले उन्होंने खुद ही आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग बुझ नहीं हो पाई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी काफी घंटे के बाद मौके पर पहुंची है। जिससे आग काफी फैल चुकी थी अगर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो  आग भयंकर रूप धारण  सकती थी जिससे काफी दुकानों का नुकसान हो सकता था।
 दुकानदार रोहित ने बताया कि फायर ब्रिगेड को फोन किया गया था लेकिन कई घंटे के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची पुलिस को सूचना दी गई थी पुलिस पहले ही पहुंच चुकी थी। लेकिन आग बुझाने का कार्य  फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों के द्वारा किया जाना था क्योंकि आगे इतनी भयंकर थी कि लोगों के द्वारा प्रयास करने के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा रहा था। इस बारे में इंद्री थाना प्रभारी श्री भगवान का कहना है कि उन्हें सूचना मिली थी वह मौके पर पहुंचे हैं फायर ब्रिगेड की गाड़ी को मौके पर बुलाया गया है। काफी समय के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन इस दौरान लाखों रुपए का नुकसान हो गया है। अगर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आसपास की दुकानों में भी है आग लग सकती थी जिससे काफी नुकसान हो सकता था।वहीं पर फायर ब्रिगेड के इंद्री इंचार्ज संजीव कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी किमें बाजार में आग लग चुकी है लेकिन उनकी गाड़ी अंदर नहीं आ सकी फिर दूसरी गाड़ी को मंगवाना पड़ा जो दूसरी साइड से बड़ी मुश्किल से लेकर आए हैं इस तरह से काफी समय लग गया, लेकिन अब आग पर उन्होंने काबू पा लिया है बाहर से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मंगवानी पड़ी है। तंग रास्ता होने की वजह से काफी दिक्कतों का सामना उनको करना पड़ा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here