अंबाला (एकता): हरियाणा में मौसम का मिजाज फिर से बदलने लगा है। मानसून की रफ्तार तेज हो गई है। मीडिया सूत्रों के अनुसार कई जिलों में भारी बारिश के साथ-साथ येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। जानकारी के मुताबिक प्रदेश में अगले 5 दिनों तक मौसम खराब रहेगा।
बता दें कि मौसम प्रदेश में दिनों-दिन बदल रहा है। कभी आसमान पर काले बादल छा रहे हैं तो कभी बारिश शुरू हो जाती है। गुरुवार को भी चंडीगढ़ और हरियाणा के कई जिलों में बारिश हुई। जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। आपको बता दें कि अंबाला में 8.6 मिमी, करनाल 16 मिमी, महेंद्रगढ़ 24 मिमी बारिश दर्ज की गई।







