Home Crime शादी समारोह से वापस आ रहे ऑटो में सवार परिवार के साथ...

शादी समारोह से वापस आ रहे ऑटो में सवार परिवार के साथ भयानक हादसा, 5 की मौत, कई घायल

214
0

पलवल (एकता): पलवल में एक बड़ा सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां गांव कमरावली में शादी समारोह में शामिल होकर ऑटो में सवार होकर घर वापस लौट रहे एक ही परिवार के 10 सदस्यों को एक तेज रफ्तार स्कूली बस ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टक्कर लगने से ऑटो अनियंत्रित होकर पेड़ में जा लगा। इस हादसे में ऑटो सवार एक ही परिवार की तीन युवती सहित 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल लोगों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। चांदहट थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

इस हादसे में ऑटो सवार गांव घररोट निवासी 25 वर्षीय प्रमोद, गांव सुल्तानपुर निवासी 30 वर्षीय मोहरपाल, 17 वर्षीय अंजली, 14 वर्षीय चारु और 7 वर्षीय यशिका की मौत हो गई। जबकि 30 वर्षीय राजकुमारी, 40 वर्षीय सुमन, 9 वर्षीय दीपावली, 15 वर्षीय महक, 17 वर्षीय मोनिका और देवी राम गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे के बाद बस चालक बस को मौके पर छोड़कर मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि बस में स्कूली बच्चे भी सवार थे लेकिन उन्हें किसी तरह की कोई चोट नहीं आई है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पलवल के नागरिक अस्पताल भिजवाया और घायलों का पलवल के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस का कहना है कि बस को कब्जे में ले लिया और केस दर्ज करके जांच की जा रही है। पलवल के नागरिक अस्पताल में शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिए जाएंगे। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पलवल विधायक दीपक मंगला भी पलवल के नागरिक अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिवार को सांत्वना दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here