अम्बाला, 26 सितम्बर – हरियाणा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा और पीएम मोदी को जमकर घेरा. इस पर पूर्व मंत्री और भाजपा प्रत्याशी अनिल विज ने भी चुटकी लेते हुए कहा कि राहुल गांधी का स्वागत है, क्योंकि वह हमारे लिए फायदेमंद है. राहुल गांधी जहां-जहां जाते हैं वहां कांग्रेस हारती है और भाजपा पार्टी की जीत होती है। वहीं अनिल विज ने कांग्रेस पार्टी को दो मुहा सांप बताया.
हरियाणा में राहुल गांधी के चुनावी प्रचार कार्यक्रम को लेकर अनिल विज ने चुटकी लेते हुए कहा की हरियाणा में राहुल गांधी का स्वागत है.भाजपा के लिए तो यह फायदेमंद है.राहुल गांधी जब-जब जहां जिस जिस प्रदेश में गए हैं वहां कांग्रेस हारी है और भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है।
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बयान पर कसा तंज
अनिल विज ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा बयान पर भी तंज कसा. जिसमे उन्होंने कहा था कि संविधान जब लिखा गया उस दौरान उनके पिता के भी हस्ताक्षर हुए थे जिस पर विज ने पलटवार करते हुए कहा कि तभी तो राहुल गांधी बार-बार संविधान बदलने की बात कर रहे हैं. आरक्षण को खत्म करने की बात कर रहे हैं. विज ने कहा कि अगर आपके पिता के संविधान पर हस्ताक्षर है तो आप संविधान के साथ जैसे मर्जी खिलवाड़ करोगे और इमरजेंसी लगाकर लाखों लोगों को जेल में डाल दिया क्योंकि संविधान पर हुड्डा जी के पिताजी के साइन है पूरा हिंदुस्तान डट के खड़ा होगा और संविधान के साथ छेड़छाड़ नहीं करने देगा।
कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान पर किया पलटवार
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का एक बयान आया जिसमें उन्होंने कहा हरियाणा में वह नशाबंदी कर देंगे, इस पर पूर्व मंत्री अनिल विज ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस दो मुंह सांप है, सरकार बनने से पहले कुछ कहते है और सरकार बनने के बाद कुछ.हरियाणा में नशा बंदी करने की बात कर रहे है तो वही हिमाचल में नशा उगाने की बात कर रहे है, इससे साफ तौर पर जाहिर होता है कि कांग्रेस दोगलापन कर रही है।






