Home Haryana पांडवकालीन पंचवटी धाम पहुंचे भाजपा नेता उत्कर्ष चौधरी, गौसेवा कर लिया संतों...

पांडवकालीन पंचवटी धाम पहुंचे भाजपा नेता उत्कर्ष चौधरी, गौसेवा कर लिया संतों का आशीर्वाद

2
0

सुन्दर कुंडू , पलवल। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के भतीजे एवं युवा भाजपा नेता उत्कर्ष चौधरी शाम पलवल स्थित ऐतिहासिक पांडवकालीन पंचवटी धाम मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में स्थित गौशाला में गौवंश को चारा खिलाकर गौसेवा की और मंदिर के महामंडलेश्वर व श्री महंत से आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया।

उत्कर्ष चौधरी ने पंचवटी धाम में भगवान राम और बजरंग बली के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार ज्येष्ठ माह के मंगलवारों को “बड़े मंगल” के रूप में विशेष महत्व प्राप्त है। उन्होंने कहा कि बड़े मंगलवार के दिन इस ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल पर दर्शन करने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मक सोच प्राप्त होती है।

पलवल क्षेत्र में उनकी बढ़ती सक्रियता को लेकर पूछे गए सवाल पर उत्कर्ष चौधरी ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने पिछले तीनों लोकसभा चुनावों में भाजपा को भारी समर्थन और आशीर्वाद दिया है। ऐसे में पार्टी और परिवार के सदस्यों की जिम्मेदारी बनती है कि वे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरें और हर सुख-दुख में लोगों के साथ खड़े रहें।

उन्होंने कहा कि जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनना और सेवा करना ही उनकी प्राथमिकता है। अपने परिवार और क्षेत्र की जनता से मिलने वाला स्नेह और आशीर्वाद ही उन्हें लगातार काम करने की ऊर्जा देता है। उन्होंने कहा कि समाज सेवा और जनसेवा के माध्यम से लोगों का विश्वास बनाए रखना ही उनका उद्देश्य है। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही और लोगों ने उत्कर्ष चौधरी के साथ बातचीत भी की।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here