Home Faridabad फरीदाबाद में डीटीपी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध बैंक्विट हॉल, गेम जोन...

फरीदाबाद में डीटीपी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध बैंक्विट हॉल, गेम जोन और ढाबा ध्वस्त

23
0

फरीदाबाद,16 फरवरी- फरीदाबाद में आज जिला टाउन प्लानर विभाग ने ग्रेटर फरीदाबाद में बड़ी तोड़फोड़ की कार्रवाई की।यह कार्रवाई सेक्टर-79 स्थित वर्ल्ड स्ट्रीट के पास की गई,जहां कृषि भूमि पर अवैध रूप से कमर्शियल निर्माण किया जा रहा था। विभाग की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और दो अवैध बैंक्विट हॉल, एक गेम जोन और एक ढाबे को तोड़ दिया।

डीटीपी अधिकारी यजन चौधरी ने बताया कि विभाग को इस जगह पर अवैध निर्माण की शिकायत मिली थी। जांच में पाया गया कि बिना अनुमति व्यावसायिक गतिविधियां चलाई जा रही थीं। उन्होंने कहा कि करीब एक महीने पहले ही संबंधित लोगों को नोटिस दे दिए गए थे और जगह खाली करने को कहा गया था। इसके बावजूद निर्माण नहीं हटाए गए। अधिकारी ने बताया कि अंतिम नोटिस देने के बाद आज कार्रवाई की गई। जिन लोगों का कहना है कि उन्हें नोटिस नहीं मिला, यह गलत है। सभी को नियमों के अनुसार नोटिस दिए गए थे और निर्माण पर निशान भी लगाए गए थे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह जमीन खेती के लिए है, यहां व्यापारिक निर्माण करना गलत है। विभाग ने चेतावनी दी है कि दोबारा अवैध निर्माण करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here