Home Haryana हरियाणा में फिर बारिश का अलर्ट, ठंड बढ़ने की संभावना – IMD...

हरियाणा में फिर बारिश का अलर्ट, ठंड बढ़ने की संभावना – IMD अपडेट

11
0

नई दिल्ली। हरियाणा में लगातार ठंड और घने कोहरे का दौर जारी है। दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली है, लेकिन मौसम अभी भी सामान्य से काफी ठंडा है। प्रदेश में चल रही शीतलहर और उत्तर-पश्चिमी बर्फीली हवाओं के कारण ठिठुरन बरकरार है।

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, हिमालयी क्षेत्र में कल रात से सक्रिय होने वाला नया पश्चिमी विक्षोभ 1 और 2 फरवरी को हरियाणा को प्रभावित करेगा। इसका असर अधिकांश जिलों में देखा जा सकता है, जहां 1 फरवरी को 50 से 75 प्रतिशत बारिश का अनुमान है।

जनवरी महीने में अब तक हरियाणा पर चार प्रमुख पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहे हैं। इनमें 22-23 जनवरी और 27-28 जनवरी के सिस्टम काफी प्रभावी रहे, जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि हुई। अधिकतम तापमान की बात करें तो भिवानी में 22.5°C दर्ज किया गया, जो दिन के समय धूप खिलने से संभव हुआ।

बारिश और मौसम का अपडेट

  • 30-31 जनवरी: मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहेगा, शीत हवाएं चलेंगी और सुबह व रात में कहीं-कहीं धुंध का अनुमान है।
  • 1 फरवरी: अधिकांश क्षेत्रों में गरज और चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना।
  • 2-3 फरवरी: राज्य के उत्तरी और दक्षिणी जिलों में बारी-बारी से बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है।
  • मौसम 4 फरवरी तक बदलते रहेगाः लगातार ठंड और पश्चिमी हवाओं का प्रभाव जारी रहेगा।

IMD ने लोगों से आगाह किया है कि आगामी दिनों में सड़क, परिवहन और किसानों के लिए मौसम की जानकारी पर विशेष ध्यान दें।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here