गुरुग्राम, 7 दिसम्बर —-होटल की आड़ में अनैतिक देह व्यापार का अवैध धंधा चलाने वाले 3 महिलाओं व 4 युवकों को काबू किया गया है। संजय कुमार की टीम थाना प्रबंधक शहर हांसी व प्रभारी पुलिस चौकी अनाज मंडी ने हांसी ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता से प्राप्त जानकारी के अनुसार हांसी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जींद रोड पर एक होटल की आड़ में अनैतिक देह व्यापार किया जा रहा है. हांसी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए होटल पर रेड कर तीन महिलाओं व 4 युवकों को काबू कर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि पुलिस जिला की विभिन्न टीमें ऐसे स्थानों पर विशेष नजर बनाए हुए है। ऐसे स्थानों की आड में अनैतिक देह व्यापार करने वालों को बख्शा नही जाएगा।







