Home Ambala विधायक निर्मल सिंह ने अम्बाला शहर की समस्याओं को लेकर ...

विधायक निर्मल सिंह ने अम्बाला शहर की समस्याओं को लेकर अम्बाला नगर निगम कमिश्नर से की मुलाकात

186
0
अम्बाला, 23 जनवरी -शहरी विकास व लंबित योजनाओं को लेकर हरकत में आए विधायक निर्मल सिंह, कमिश्नर से मुलाकात कर कार्रवाई के निर्देश दिए।विधायक निर्मल सिंह  ने कहा कि जनता की सुविधा के लिए लंबित योजनाएं जल्द होनी चाहिए.इस दौरान उन्होंने  24 हजार स्ट्रीट लाइटों के साथ बरसाती सीजन से पहले नालों की सफाई के भी आदेश दिए. वहीं 42 अवैध कॉलोनियों को वैध करवाने के लिए सीएम नायब सैनी से भी मुलाकात करने की बात कही.
शहरी विकास के साथ लंबित पड़ी योजनाओं पर दोबारा काम शुरू करवाने को लेकर अंबाला शहर के विधायक  व पूर्व मंत्री चौधरी निर्मल सिंह हरकत में आ गए। इसी सिलसिले में बुधवार को निर्मल सिंह ने नगर निगम कमिश्नर सचिन गुप्ता से मुलाकात की। कमिश्नर ने भी विधायक निर्मल सिंह को बिना किसी भेदभाव के शहरी विकास को लेकर ठोस कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद विधायक निर्मल सिंह ने निगम सदस्य मेघा ईशु गोयल के ऑफिस पर पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
सभी योजनाओं पर तुरंत काम शुरू करवाएं 
विधायक निर्मल सिंह ने कमिश्नर को अंबाला शहर में लंबे समय से लंबित योजनाओं पर तुरंत काम शुरू करवाने की बात कही। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के पूरा होने से अंबाला शहर की जनता को राहत मिलेगी। योजनाओं का जिक्र करते हुए निर्मल सिंह ने कहा कि जनता से जुड़ी ये योजनाएं किसी न किसी वजह से बंद पड़ी है। इसकी वजह से अंबाला शहर की जनता को इनका लाभ नहीं  मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि हमें राजनीति से उपर उठकर इन योजनाओं का पूरा करवाना है ताकि जनता के लिए बनी ये योजनाएं जनता को ही समर्पित की जा सके। विधायक ने कमिश्नर ने कई रिहायशी कॉलोनियों में ठप पड़ी ड्रेनेज व्यवस्था को चालू करने, बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट्स को चालू करवाने के साथ ही पूरे शहर की सफाई व्यवस्था पर भी ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि जनता की ये बुनियादी समस्याएं प्राथमिकता के आधार पर दूर होनी चाहिए। खासतौर पर विधायक ने बरसाती सीजन से पहले ही फरवरी-मार्च महीने में नालों की सफाई के आदेश भी दिए। उन्होंने कहा कि अगर निगम की ओर से टेंडर प्रक्रिया पूरा कर नालों की सफाई का काम शुरू किया गया तो उम्मीद है कि इस बार रिहायशी कॉलोनियों में बाढ़ की स्थिति पैदा नहीं होगी। उन्होंने कहा कि जिन रिहायशी कॉलोनियों में बाढ़ की स्थिति पैदा होती है उन कॉलोनियों में पानी निकासी के पुख्ता बंदोबस्त भी किए जाएं।
24 हजार स्ट्रीट लाइटें लगवाई जाएं, कॉलोनियों की सूची भी मांगी
विधायक निर्मल सिंह ने निगम कमिश्नर से तुरंत सभी रिहायशी कॉलोनियों में 24 हजार स्ट्रीट लगवाने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि खरीद के बावजूद निगम की ओर से इन लाइटों को अभी तक नहीं लगवाया गया। इसी वजह से ज्यादातर कॉलोनियों में अंधेरे की स्थिति है। उन्होंने कहा कि हर कॉलोनी में ये लाइटें लगनी चाहिए ताकि बरसाती सीजन में लोगों को किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े। इस दौरान उन्होंने पूर्व मंत्री ने कमिश्नर से 42 अवैध कॉलोनियों की सूची भी मांगी। इन कॉलोनियों को काफी समय से वैध करने की प्रक्रिया चल रही है। निर्मल सिंह ने कहा कि इन कॉलोनियों में रजिस्ट्री की बेहद समस्या है। क्योंकि वैध न होने से कॉलोनियों के लोग एनडीसी के लिए धक्के खा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे खुद सीएम नायब सैनी से इन कॉलोनियों को वैध करवाने को लेकर मुलाकात करेंगे। कमिश्नर ने जल्द ही ये सूची उपलब्ध करवाने की बात कही है।
पार्टी नेताओं से की मुलाकात
निगम कमिश्नर से मुलाकात के बाद विधायक निर्मल सिंह पुरानी अनाजमंडी पहुंचे। यहां कांग्रेस की निगम सदस्य मेघा गोयल व उनके पति ईशु गोयल ने विधायक का फूलमालाएं डालकर अभिनंदन किया। यहां पहुंचने पर निर्मल सिंह ने पार्टी नेताओं के साथ कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाने की बात कही। इस दौरान उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से भी पुरानी अनाजमंडी में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस में बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी करने का आग्रह किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here