Home Haryana हरियाणा पुलिस का बड़ा दावा: महिलाओं के खिलाफ अपराध में 16% की...

हरियाणा पुलिस का बड़ा दावा: महिलाओं के खिलाफ अपराध में 16% की कमी

27
0

चंडीगढ़ | हरियाणा पुलिस ने बताया कि वर्ष 2025 में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में पिछले साल की तुलना में 16.26 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने कहा कि महिला सुरक्षा हरियाणा पुलिस की प्राथमिकताओं में शीर्ष पर रही है।

सीसीटीएनएस (क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम्स) के तुलनात्मक आंकड़ों के अनुसार:

  • दुष्कर्म के मामले में 25% कमी
  • दुष्कर्म के प्रयास के मामले में 33% गिरावट
  • छेड़छाड़ के मामलों में 16% कमी
  • पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामलों में 10% की कमी
  • अपहरण और किडनैपिंग में 17% की गिरावट
  • दहेज हत्या में 11% की कमी

साल 2025 में पुलिस की कार्यवाही की सफलता दर लगभग 98 प्रतिशत रही।

महिला सुरक्षा के लिए संभावित हॉटस्पॉट क्षेत्रों में सिविल ड्रेस में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। स्कूल, कॉलेज, बस स्टैंड, बाजार और अन्य भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर महिला पुलिस टीमों ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ सक्रिय निगरानी और कार्रवाई की।

डीजीपी अजय सिंघल ने आगे कहा कि 2026 में महिला सुरक्षा और अधिक मजबूत की जाएगी। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, हिंसा या महिला विरोधी अपराध की सूचना तुरंत डायल 112 या नजदीकी पुलिस थाने को दें, क्योंकि समाज की सहभागिता के बिना महिला सुरक्षा का लक्ष्य पूरा नहीं किया जा सकता।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here