Home Haryana बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में हरियाणा के संदीप ने लहराया परचम, बने मिस्टर...

बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में हरियाणा के संदीप ने लहराया परचम, बने मिस्टर दिल्ली

263
0

फरीदाबाद (अंकुर कपूर): फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में रहने वाले युवा संदीप ने दिल्ली में आयोजित बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में हरियाणा का परचम लहराया है।
बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में संदीप ने प्रथम स्थान हासिल किया है। संदीप को मिस्टर दिल्ली बनाया गया है। जीत के बाद बल्लबगढ़ में पहुंचने पर लोगों ने उनका फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया।

संदीप का कहना है कि युवाओं को नशे की लत से दूर रहकर नेचुरल डाइट लेनी चाहिए जिसमें ज्यादा दम है। अब उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य मिस्टर इंडिया बनने का है। 6 साल की कड़ी मेहनत के बाद उन्हें मिस्टर दिल्ली का खिताब मिला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here