कैथल: हरियाणा में आए दिन हादसे देखने के मिल रहे हैं। एक ताजा मामला कैथल जिले में जींद रोड पर देखने को मिला। जहां एक बस और कार में हुई जबरदस्त भिड़ंत से धमाका हुआ जिससे एक की दर्दनाक मौत हुई जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है। जिसको कैथल के सरकारी अस्पताल लाया गया है।

जानकारी के मुताबिक यह हादसा उस समय हुआ जब करीब 12:30 बजे उचाना हलके के मखंड गांव का एक फौजी अपने गांव से कैथल में अपने दोस्त को मिलने आ रहा था। अचानक कैथल के प्यौदा रोड के पास पहुंचने पर बस और कार में जबरदस्त भिड़ंत हुई। इस बीच उसकी गाड़ी के परखच्चे उड़ गए जिससे मृतक फौजी की मौके पर ही मौत हो गई। पता चला है कि मृतक छुट्टी पर घर आया हुआ था और अभी परसों को ही उसकी वापसी थी। जाने से पहले वह हरियाणा पुलिस में कार्यरत अपने दोस्त को कैथल मिलने आया था।








