Home Haryana फरीदाबाद में दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा की मौत के मामले में हत्या...

फरीदाबाद में दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा की मौत के मामले में हत्या का केस दर्ज, आरोपी की तलाश तेज

12
0

फरीदाबाद। सेक्टर-37 में दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा अरुणा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी है। पुलिस ने विपिन यादव के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। घटनास्थल से मिले कन्फेशन नोट और कमरे का दरवाजा बाहर से बंद पाए जाने सहित अन्य परिस्थितियों के आधार पर पुलिस इस मामले की जांच हत्या के एंगल से कर रही है।

पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से बरामद कन्फेशन नोट में विपिन यादव ने छात्रा की हत्या करने की बात लिखी है। हालांकि, वारदात के पीछे की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि छात्रा की हत्या किन परिस्थितियों में और किस कारण से की गई।

आरोपी विपिन यादव की गिरफ्तारी के लिए थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की चार टीमें गठित की गई हैं। सभी टीमें उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। फिलहाल पुलिस की प्राथमिकता आरोपी का पता लगाकर उसे गिरफ्तार करना है।

पुलिस का मानना है कि विपिन यादव की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में मामले से जुड़े कई अहम पहलुओं का खुलासा हो सकता है। इससे हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने के साथ ही घटनास्थल से मिले कन्फेशन नोट में लिखी गई बातों की भी पुष्टि हो सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here