Home Haryana राव नरबीर का दावा.. भाजपा आलाकमान ने दिया टिकट का आश्वासन

राव नरबीर का दावा.. भाजपा आलाकमान ने दिया टिकट का आश्वासन

109
0
गुरुग्राम 4 सितम्बर : टिकट वितरण से पहले राव नरबीर सिंह ने साइबर सिटी के सिविल लाइन में कार्यकर्ता सम्मेलन कर शक्ति प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा कि समय आ गया है हर कार्यकर्ता कमर कस ले और चुनाव प्रचार में जुट जाए।
बादशाहपुर सीट से दिया जाएगा टिकट
राव नरबीर की माने तो पार्टी आलाकमान ने उन्हें पूरा  आश्वसन दिया है कि  बादशाहपुर सीट से उन्हें ही टिकट दिया जाएगा। आलाकमान से बात होने के बाद राव नरबीर सिंह ने कार्यकर्ताओ से एक जुट हो मैदान में उतरने को कहा है। राव नरबीर ने कहा पार्टी ने उन्हें पूरा आश्वासन दिया है इसलिए वह बीजेपी से ही चुनाव लड़ेंगे। इसको लेकर राव नरबीर के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। अब बादशाहपुर विधानसभा में जो काम पिछले 5 सालों में नहीं वो सभी काम पूरे होंगे और विकास का काम और तेज़ी से आगे बड़ेगा। पूर्व कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह की माने तो उन पर बादशाहपुर की जनता का विश्वास हमेशा बना रहा है। इसी विश्वास के सहारे वर्ष 2014 से 2019 तक वह इस क्षेत्र के विकास को चार चांद लगा पाए। बादशाहपुर में बनें अंडरपास, फ्लाइओवर व सडक़ों का जाल लोगो के विश्वास के कारण ही संभव हो पाया।
राव नरबीर सिंह ने जनसभा को किया संबोधित
राव नरबीर सिंह  सेक्टर-23 के कम्युनिटी सेंटर में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विश्वास और विकास की कड़ी साथ-साथ जुड़ी हुई है। जब वह कैबिनेट मंत्री थे तो तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल का उन पर इतना विश्वास था कि किसी भी काम को रोका नहीं जाता था। वही जब कभी भी जनता की सेवा का अवसर मिला तो मैंने नेता और जनता के बीच की दूरी को कम करने का काम किया। उन्होंने मौजूद लोगों से कहा कि मुझसे नजदीक साथी कोई अन्य आपको नहीं मिलेगा। मेरे घर का दरवाजा चौबीसों घंटे आमजन के लिए खुला रहता है और आगे भी रहेगा। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय और भी बहुत से नेता आप लोगों के बीच में आएंगे लेकिन यह समय किसी के बहकावे में आने का नहीं है। आज बादशाहपुर के विकास के लिए मजबूत नेतृत्व को चुनने का समय है। वह भाजपा के मजबूत सिपाही के तौर पर संगठन के लिए लगातार काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी थोड़े समय के कार्यकाल में इतने अधिक काम किए हैं कि हरियाणा में उनको अब विकास पुरुष कहा जाने लगा है। निश्चित तौर पर उनके नेतृत्व में अगली सरकार भाजपा की ही बनेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here