Home Crime गुरुग्राम में सनसनीखेज वारदात: गटर में लाश मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस...

गुरुग्राम में सनसनीखेज वारदात: गटर में लाश मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस के उड़े होश

196
0

गुरुग्राम (अंकुर कपूर): गुरुग्राम में सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां गटर में युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। मीडिया सूत्रों के अनुसार इस घटना का खुलासा उस समय हुआ जब सोहना रोड पर सीवर का ढक्कन खुला हुआ था। जिसकी वजह से लगातार दुर्गंध बढ़ती जा रही थी। जब आसपास के लोग वहां से गुजर रहे थे तो उन्हें थोड़ा शक हुआ। जब उन्होंने पास जाकर देखा तो उसमें युवक की लाश बरामद हुई। मृतक के शव को जेसीबी और दमकल की गाड़ी से बड़ी मशक्क्त के बाद सीवर से बाहर निकाला गया। अभी मृतक की पहचान नहीं हुई है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here