Home Haryana Haryana Budget Session का दूसरा चरण: CM खट्टर ने सदन में पढ़े...

Haryana Budget Session का दूसरा चरण: CM खट्टर ने सदन में पढ़े शोक प्रस्ताव, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

170
0

चंडीगढ़ (अंकुर कपूर): हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे चरण में शुक्रवार को सदन में सबसे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शोक प्रस्ताव पढ़ें। इसके बाद शोक संतप्त परिवारों के सदस्यों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की गई। इनके अलावा, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता और विपक्ष के नेता भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने भी शोक प्रस्ताव पढ़कर अपनी ओर से श्रद्धांजलि दी। सदन के सभी सदस्यों ने खड़े होकर दो मिनट का मौन रखा तथा दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना भी की। इन वीर शहीदों में जिला भिवानी के गांव लक्ष्मणपुरा के सूबेदार राजेश कुमार, जिला चरखी दादरी के गांव बेरला के लीडिंग सीमैन अमित श्योराण, जिला हिसार के गांव जमावड़ी के नायक सतीश कुमार, जिला झज्जर के गांव महराना के नायक योगेश, जिला महेन्द्रगढ़ के गांव ढाणी जाजमा के सिपाही अशोक कुमार, जिला महेन्द्रगढ़ के गांव गहली के सिपाही अजय कुमार और जिला जींद के गांव किलाजफरगढ़ के सिपाही अनिल कुमार शामिल हैं।

पानी का सुचारू प्रवाह सरकार की प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरस्वती नदी के किनारों को ऊंचा उठाने और आस-पास के रिहायशी इलाकों में बाढ़ के पानी को रोकने के लिए सरकार कदम उठा रही है। पानी का सुचारू प्रवाह सरकार की प्राथमिकता है। यदि कहीं पानी के प्रवाह में बाधा आ रही है, तो उसकी जांच करवा कर उसे ठीक किया जाएगा। मुख्यमंत्री हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान प्रश्न काल के दौरान कुरूक्षेत्र जी.टी रोड से झांसा तक सरस्वती नदी पर निर्मित पुलों की संख्या, रिहायशी इलाकों में पानी भरने के संबंध में लगाए गए प्रश्न के उत्तर में बोल रहे थे। 8 पुल तो वर्ष 2010 से पहले के बने हुए हैं। एक पुल तो वर्ष 2014-15 में बना। यह पुल ग्रामीणों की मांग पर ही बनाये गए थे। लेकिन अब कहीं यदि पानी के प्रवाह में बाधा आ रही है और क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होती है, तो उसे ठीक किया जाएगा और ग्रामीणों तथा जनप्रतिनिधियों की मांगों को भी ध्यान में रखा जाएगा।

अभय चौटाला ने किसानों के कर्ज को लेकर किया सवाल

विधायक अभय चौटाला ने किसानों के कर्ज को लेकर सवाल किया। उनके सवाल का कृषि मंत्री जेपी दलाल ने जवाब दिया। जिस पर अभय चौटाला बोले, सरकार नहीं दे रहीं है। जिसके चलते चौटाला और स्पीकर में नोक झोंक हो गई और जवाब से असंतुष्ट होकर उन्होंने सदन का वॉक आउट कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here