रेवाड़ी : चन्द्रिका ( TSN)- रेवाड़ी पहुंचे सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री ओम प्रकाश यादव ने सहकारिता विभाग में हुए करोड़ो के घो*टाले को लेकर आधिकारियों के शामिल होने की बात कही है.
सहकारिता विभाग में 100 करोड़ के घोटाले पर बोलते हुए ओम प्रकाश यादव ने कहा कि इसमें प्रदेश में कई अधिकारियों का हाथ है। जिन में सीबीआई जांच कर रही है और कुछ अधिकारियों को गिर*फ्तार भी किया है। विपक्ष पर ई. ड़ी. की कार्रवाई पर भाजपा का हाथ बताने वाले सवाल पर उन्होंने कहा कि दोषी हर समय अपने बचाव में यही बात कहता है लेकिन सीबीआई जांच कर रही है किसी भी दोषी को बक्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि सामाजिक एवं अधिकारिक न्याय विभाग में 1 जनवरी से बुजुर्गों को 3000 पेंशन दी जा रही है जो लोगों को राहत दिलाने में सहयोग करेगी।







