संभल | जिले में तैनात पुलिस उपाधीक्षक (CO) अनुज चौधरी का तबादला कर दिया गया है। अब उन्हें चंदौसी में CO के पद पर नियुक्त किया गया है, जबकि ASP आलोक कुमार को संभल का नया CO बनाया गया है।
सूत्रों के अनुसार, अनुज चौधरी अब चंदौसी कोर्ट और NAFIS (नेशनल ऑटोमेटेड फिंगरप्रिंट आइडेंटिफिकेशन सिस्टम) से जुड़ी जिम्मेदारियों का निरीक्षण करेंगे।
यह तबादला ऐसे समय पर हुआ है जब अनुज चौधरी को पूर्व में दी गई क्लीन चिट को निरस्त कर दिया गया है। वर्तमान में उनके खिलाफ पुनः जांच की प्रक्रिया जारी है।
गौरतलब है कि CO अनुज चौधरी अपने बयानों को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों ने पहले ही उनके सार्वजनिक बयानों पर रोक लगाने के निर्देश दिए थे।







