Home Haryana करनाल जिला जेल में कैदी ने फांसी लगाकर दी जान, चोरी के...

करनाल जिला जेल में कैदी ने फांसी लगाकर दी जान, चोरी के 22 मामलों में काट रहा था सजा

111
0

Karnal,19 December-:करनाल जिला जेल से एक गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है,जहां जेल में बंद एक कैदी ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। इस घटना से जेल प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 25 वर्षीय गुरदयाल सिंह के रूप में हुई है,जो पंजाब के संगरूर जिले का निवासी था। गुरदयाल सिंह करनाल जिला जेल में सजा काट रहा था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उसने अपने पजामे के नाड़े से फंदा बनाकर जेल के अंदर फांसी लगा ली। सुबह के समय जब अन्य कैदियों ने उसे फंदे पर लटका देखा तो तुरंत जेल प्रशासन को सूचना दी गई।बताया जा रहा है कि गुरदयाल सिंह पर हरियाणा के गुलाचीका क्षेत्र सहित विभिन्न जिलों में चोरी के करीब 22 मामले दर्ज थे। इन सभी मामलों में दोषी पाए जाने के बाद अदालत ने उसे 7 साल की सजा सुनाई थी,जिसे वह करनाल जेल में भुगत रहा था।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतक के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

मामले की जांच कर रहे पुलिस जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि फिलहाल यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है,लेकिन जेल के भीतर सुरक्षा व्यवस्था,कैदी की मानसिक स्थिति और घटना से जुड़े अन्य सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। जेल प्रशासन से भी पूछताछ की जा रही है कि घटना के समय सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक तो नहीं हुई।फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि कैदी ने आत्महत्या क्यों की और इसके पीछे कोई अन्य कारण या लापरवाही तो जिम्मेदार नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here