पलवल, 10 अगस्त-जैसे -जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे ही सभी पार्टी नेताओं ने अपनी कमर कसनी शुरू कर दी हैं आज पृथला विधानसभा के मोहना गाँव में इनेलो-बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान इनेलो नेता अभय चौटाला ने पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड़्डा और प्रदेश के सीएम नायब सैनी को आड़े हाथ लिया.उन्होने कहा की हुड़्डा के पास बहुमत था तो अपने बेटे दिपेन्द्र हुड़्डा को राज्य सभा भेज दिया था,तब हुड़्डा को खिलाड़ियों की याद नहीं आई. भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों ने खिलाडियों के साथ भेदभाव किया है.खिलाडियों को करोड़पति बनाने का काम इनेलो सरकार में किया गया.
अभय चौटाला ने कहा कि किसानों की अनदेखी भी कांग्रेस और भाजपा सरकार में की गई भाजपा सीएम का चेहरा बदलकर प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाने की बात कर रही है और रोजाना नई घोषणा की जा रही हैं लेकिन जनता इनके झांसे में अब फसने वाली नहीं है आज सरकार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की बात करती है फिर इसी सरकार ने कच्चे कर्मचारी भर्ती क्यों किये इनके सभी वायदे झूठे हैं.
भाजपा सरकार ने प्रदेश में बहुत घोटाले किये हैं और अपनी जेबें भरने का काम किया है आज महगाई आसमान छू रही है हर चीज के दाम बढ़े हैं प्रदेश में बेरोजगारी, क्राइम, और नशा के कारोबार बढ़ा है जमीन बेचकर बेरोजगार विदेश जा रहे हैं.अभय सिंह चौटाला ने कहा की जनता बदलाव चाहती है और प्रदेश में इनेलो बसपा गठबंधन की सरकार बनेगी।
विनेश फौगाट मामले को लेकर उन्होंने कहा अभी फैसला आना बाकि है हम मांग करते हैं की उन्हें सिल्वर मैडल मिलना चाहिए और भाजपा सरकार को उन्हें गोल्ड मेडल जितना सम्मान देना चाहिए। किसानों को एमएसपी और कच्चे कर्मचारियों को पक्का के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बयान पर उन्होंने कहा वो केवल घोषणा करते है काम नहीं हमारी सरकार बनने पर हम करके दिखाएंगे।







