Home Ambala जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव में आध्यात्मिक उल्लास

जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव में आध्यात्मिक उल्लास

34
0

Ambala,30 November-:जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव में आज आध्यात्मिकता, संस्कृति और भारतीय जीवन दर्शन का अनोखा संगम देखने को मिला। महोत्सव के दूसरे दिन पूर्व मंत्री असीम गोयल मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे, जहां जिला प्रशासन ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद असीम गोयल ने पारंपरिक रीति के अनुसार दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने गीता जी के समक्ष पुष्प अर्पित किए और मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया।कार्यक्रम के दौरान परिसर में विभिन्न विभागों व सामाजिक संगठनों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का उन्होंने विस्तृत अवलोकन भी किया।लोगों को संबोधित करते हुए असीम गोयल ने कहा कि गीता जयंती केवल धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि जीवन प्रबंधन का सबसे बड़ा मार्गदर्शक पर्व है। उन्होंने कहा कि“भगवद् गीता एक धर्मग्रंथ नहीं,बल्कि जीवन जीने की कला है। गीता के उपदेश हमें कठिन से कठिन परिस्थितियों में धैर्य, कर्तव्यनिष्ठा और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।”उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि गीता के सिद्धांतों को केवल पढ़ने या सुनने तक सीमित न रखें, बल्कि उन्हें अपने व्यवहार, निर्णयों और कार्य संस्कृति में शामिल करें। तभी गीता जयंती का वास्तविक उद्देश्य पूरा होगा।

महोत्सव के दौरान सुबह से ही शहर और आस-पास के क्षेत्रों से आए लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। बच्चों, युवाओं,बुजुर्गों और महिलाओं ने प्रदर्शनी,सांस्कृतिक कार्यक्रमों और धार्मिक गतिविधियों में उत्साह के साथ भाग लिया।कार्यक्रम में आध्यात्मिक वातावरण और भारतीय संस्कृति की विविध झलक ने लोगों का मन मोहा।गीता जयंती महोत्सव ने अंबाला को अध्यात्म और संस्कृति से परिपूर्ण एक भव्य उत्सव का अनुभव कराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here