पलवल : चन्द्रिका ( TSN)– भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला पलवल सचिवालय में लोगों को ई.वी.एम और वी.वी.पेट के बारे में जागरूक किया गया। ई.वी.एम ट्रेनर प्रेम सिंह ने बताया कि आम जनता की जानकारी के लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला पलवल की तीनों विधानसभा चुनाव क्षेत्र पलवल,होडल व हथीन में ई.वी.एम. और वी.वी.पेट. को जागरूक किया जा रहा है ।
होडल निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि जिला सचिवालय में आकर ई.वी.एम मशीन के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने अपने प्रत्याशी को वोट करके देखा। वोट करने के पश्चात पर्ची भी चेक की गई जिसमें ई.वी.एम मशीन की कार्यशैली ठीक पाई गई। पलवल निवासी पृथ्वी राज ने बताया कि ई.वी.एम मशीन में जो बटन दबाया था, वहीं पर्ची निकलकर सामने आई है। मशीन पूरी पारदर्शिता के साथ अपना कार्य कर रही है। ई.वी.एम मशीन से ही मतदान करना चाहिए। पलवल निवासी संजय कुमार ने बताया कि जवाहर नगर कैंप पलवल के रहने वाले है। जिला सचिवालय में आकर ई.वी.एम मशीन बारे में जानकारी हासिल की और बटन दबाकर वोट किया। जिस बटन को दबाया था उसकी पर्ची निकलकर सामने आई है।







