Home Haryana हरियाणा में प्री-मानसून की हुई एंट्री: 30 जून तक बारिश की चेतावनी,...

हरियाणा में प्री-मानसून की हुई एंट्री: 30 जून तक बारिश की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी

177
0

हिसार (एकता): हरियाणा में प्री-मानसून ने दस्तक दे दी है। लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार 30 जून तक बारिश की चेतावनी दी है। वहीं प्रदेश में येलो अलर्ट भी जारी किया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार सिरसा में तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार दोपहर बाद बूंदाबांदी व बारिश हुई।

आने वाले 24-48 घंटों में हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में एक बार फिर से दक्षिणी पूर्वी हवाओं का आगाज देखने को मिलेगा। हरियाणा में 24 जून से प्री-मानसून शुरू हुआ। महेंद्रगढ़ में एक बार फिर से मौसम करवट लेने वाला है। प्रदेश के कई जिले अभी भी गर्मी का सितम झेल रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here