हिसार (एकता): हरियाणा में पिछले मई महीने में बेमौसमी बारिश ने जमकर क+हर बरपाया। जिससे तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई। जिससे लोगों को गर्मी का अहसास तक नहीं हुआ। मीडिया सूत्रों के अनुसार 2 जून को नौतपा का आखिरी दिन था।
इसके साथ ही इस बार नौतपा बिना गर्मी के ही गुजर गया। वहीं मौसम विभाग ने कहा कि रविवार से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके चलते 7 जून तक बारिश की संभावना जताई गई है। बता दें कि प्रदेश में पिछले महीने लगातार 11 दिन तक बारिश जारी रहीं। इस कारण दिन व रात के तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। रविवार तक मौसम खराब ही रहेगा। कहीं-कहीं बूंदाबांदी की संभावना रहेगी।







