Home Crime पानीपत में युवक की बेरहमी से हत्या, खाली प्लॉट में मिला शव

पानीपत में युवक की बेरहमी से हत्या, खाली प्लॉट में मिला शव

40
0

पानीपत |  हरियाणा में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। जिले की विद्यानंद कॉलोनी में मंगलवार को एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान कमल के रूप में हुई है। उसका शव एक खाली प्लॉट में पड़ा मिला, जिसे देखकर स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस ने मृतक के कुछ साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

मृतक के पिता रोहताश के मुताबिक, कमल तीन भाइयों में सबसे छोटा था और सनौली रोड स्थित एक पत्थर गोदाम में लोडिंग का काम करता था। मंगलवार को वह ड्यूटी पर गया था, लेकिन घर नहीं लौटा। देर रात परिजनों ने उसकी तलाश की तो उसका शव खाली प्लॉट में मिला। पुलिस अब हत्या के पीछे की वजह और आरोपियों की तलाश में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here