Home Haryana हरियाणा से दिल्ली जाने वाली आज 3 ट्रेनें रद्द, जानिए क्या रही...

हरियाणा से दिल्ली जाने वाली आज 3 ट्रेनें रद्द, जानिए क्या रही वजह

189
0

हरियाणा (एकता): हरियाणा में बारिश के चलते रेवाड़ी-दिल्ली रेलमार्ग पर जाने वाली ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार शनिवार यानि 1 अप्रैल को ट्रेन कैंसिल रहेगी। बता दें कि अंडरपास कार्य के कारण ट्रैफिक ब्लॉक हुआ है। दरअसल उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि ट्रेन नंबर-19610 योग नगरी ऋषिकेश-उदयपुर एक्सप्रेस रेल सेवा 31 मार्च को योग नगरी ऋषिकेश से अपने समय से 3 घंटे देरी से चलेगी।

ट्रेन नंबर- 04285 दिल्ली-रेवाड़ी और गाड़ी संख्या 04990 रेवाड़ी-दिल्ली ट्रेन 1 अप्रैल को रद्द रहेगी। हालांकि कई ट्रेनें अपने ही टाइम पर चलेंगी। बता दें कि बीकानेर-दिल्ली सराय 31 मार्च को 45 मिनट, उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रोहिल्ला 60 मिनट पर रेगुलेट रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here