Home Crime कुरुक्षेत्र में दुबई से लौटे युवक की वैरिफिकेशन करने दिल्ली से आए...

कुरुक्षेत्र में दुबई से लौटे युवक की वैरिफिकेशन करने दिल्ली से आए CBI के इंस्पेक्टर के साथ मारपीट

118
0
कुरुक्षेत्र,28 फरवरी –कुरुक्षेत्र में दुबई से लौटे युवक की वैरिफिकेशन करने दिल्ली से आए CBI के इंस्पेक्टर के साथ कई लाेगाें ने मारपीट की। आरोपियों ने उनके कागजात भी फाड़ दिए। शिकायत पर पुलिस ने 1 युवक को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ कई धाराओं में FIR दर्ज की है।घटना कल शाम साढ़े 7 बजे की है।सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने इंस्पेक्टर को आरोपियों से बचाया।
CBI इंस्पेक्टर इंद्रजीत आर्य के मुताबिक, गुरुवार शाम करीब साढ़े 7 बजे वे पिहोवा के मांगना गांव में पिछले साल दुबई से लौटे जसकरण की वैरिफिकेशन करने उसके घर गए थे। यहां निशान सिंह ने जसकरण से मोबाइल पर बातचीत कर बताया कि वह किसी रिश्तेदार के पास गया हुआ है। इस दौरान 5-6 युवकों ने मौके पर आकर उसके साथ गाली-गलौच व मारपीट शुरू कर दी।
केस दर्ज कर जांच शुरू 
उनमें से 1 युवक ने उसका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की, जबकि अन्य उसके साथ मारपीट करते रहे। आरोपियों ने उससे सरकारी कागजात छीनकर फाड़ दिए। बाद में पुलिस ने उसे आरोपियों से छुड़ाया। पुलिस ने निशान सिंह को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here