करनाल, 17 फरवरी –करनाल निकाय चुनाव नामांकन के आज आखिरी दिन में भाजपा के 20 पार्षदों ने मेयर प्रत्याशी रेणुबाला गुप्ता संग रोड शो निकालकर नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने में हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा व पूर्व में रहे विधानसभा अध्यक्ष मौजूद रहे।
कांग्रेस प्रत्याशी को नामांकन करवाने में चार लोग भी ना मिले
नामांकन दाखिल करवाने के बाद हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि लोगों का ट्रिपल इंजन की सरकार पर पूरा विश्वास है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जलवा उनकी कही गई बात एक गारंटी बनकर काम करती है। उन्होंने कहा कि करनाल के विकास में किसी प्रकार की भी कसर नहीं रखी जाएगी। बड़े मैंडेट के साथ 20 वार्ड प्रत्याशियों सहित मेयर का चुनाव जीतने जा रही है। कांगेस पर निशाना साधते हुए शिक्षा मंत्री महिपाल ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन दाखिल करवाने में उनको चार लोग भी नहीं मिले और हमारे ऊपर वह प्रशासन का दुरुपयोग करने का आरोप लगा रहे हैं।
पहले दिल्ली जीती अब पंजाब की बारी:
आप पार्टी पर निशाना साधते हुए महिपाल ढांडा ने कहा कि आम आदमी पार्टी अर्बन नक्सलाइज पर काम करके भारत की विचारधारा को तोड़ने का काम करती है और गलत दिशा में भारत की जवानी को ले जाने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे लोगो के खिलाफ जांच करके सख्त कार्यवाही होनी चाहिये। उन्होंने कहा कि इन्हीं सब कारणों से हमने पहले दिल्ली जीती है अब पंजाब की बारी है।
नामांकन के बाद रेनू बाला गुप्ता ने विकसित करनाल की बात कही:
नामांकन दाखिल करवाने के बाद भाजपा मेयर प्रत्याशी रेणुबाला गुप्ता ने कहा कि हर दिन भाजपा के प्रति लोगो का बढ़ता हुए विश्वास को कायम रखने के लिए देश के प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री विकास की गति को बढ़ा रहे है। आज हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा व पूर्व विधानसभा स्पीकर के सानिध्य में नामाकन पत्र को दाखिल कर दिया है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार देश के प्रधानमंत्री विकसित भारत का सपना देख रहे हैं उसी प्रकार हम भी अपने करनाल को विकसित होते हुए देखना चाहते हैं।
कांग्रेस प्रत्याशी ने निगम में भ्रष्टाचार के आरोपों की लगाई झड़ी:
कांग्रेस प्रत्याशी मनोज वाधवा ने नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि नामांकन प्रक्रिया पूरी कर दाखिल कर दिया गया है। सही मायने में चुनाव अब शुरू हो चुका है। शहर में मुद्दे ही मुद्दे हैं जिनके ऊपर चुनाव लड़ा जाएगा। जनहित के लिए मूलभूत सुविधाओं से वंचित करनाल की जनता इन समस्याओं से जूझ रही है बहुत ज्यादा काम करना बाकी है।







