Home Ambala अंबाला में अनिल विज ने प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ की सराहना...

अंबाला में अनिल विज ने प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ की सराहना की

126
0

Ambala, 26 October –अंबाला छावनी में आज हरियाणा के केबिनेट मंत्री अनिल विज ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। कार्यक्रम के बाद विज ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने संस्‍कृति को बढ़ावा देने और आत्मा को छूने वाली बातें साझा की हैं।

विज ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने ‘वन्दे मातरम’, जो हमारी आज़ादी का प्रतीक गीत है, की भी चर्चा की और इसे आजादी के समय देशवासियों को जागरूक करने वाले संदेश के रूप में याद किया। इसके अलावा, विज ने देश में त्योहारों के आदरपूर्वक मनाए जाने की बात को लेकर मोदी की सराहना की।प्रधानमंत्री मोदी ने जो बातें साझा की हैं, वे हमारे समाज और संस्कृति को मजबूत बनाने वाली हैं। यह आत्मा को छू लेने वाला संदेश है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here