Home Palwal हरियाणा की कानून व्यवस्था पर भूपेंद्र हुड्डा का हमला — कहा, गृह...

हरियाणा की कानून व्यवस्था पर भूपेंद्र हुड्डा का हमला — कहा, गृह मंत्रालय भी मानता है हरियाणा सबसे असुरक्षित प्रदेश

110
0

Palwal, 26 October –पलवल जिले के गांव पृथला में तंवर पाल द्वारा आयोजित 52 पाल सत्यनारायण कथा एवं भंडारे प्रसाद कार्यक्रम में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शिरकत की। उन्होंने आयोजकों को विशाल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रम समाज में आपसी भाईचारा और सामाजिक ताना-बाना मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम के उपरांत पत्रकारों से बातचीत में हुड्डा ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि “प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। जब कानून व्यवस्था को बनाए रखने वाले पुलिस अधिकारी ही आत्महत्या करने लगें, तो लोगों की सुरक्षा की क्या उम्मीद की जा सकती है।हुड्डा ने आगे कहा कि यह केवल उनका कहना नहीं, बल्कि देश के गृह मंत्रालय का भी मानना है कि हरियाणा देश का सबसे असुरक्षित प्रदेश है।वहीं, जब पत्रकारों ने उनसे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह पर लगे आरोपों के बारे में सवाल किया, तो भूपेंद्र हुड्डा ने इस मुद्दे पर चुप्पी साध ली और कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here