Home Haryana जिला बार एसोसिएशन ने जलाया एसपी का पुतला….लगाए गंभीर आरोप

जिला बार एसोसिएशन ने जलाया एसपी का पुतला….लगाए गंभीर आरोप

102
0
पलवल, 5 फरवरी –पलवल में पुलिस प्रशासन की कार्यशैली के खिलाफ जिला बार एसोसिएशन का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। वकीलों ने विरोध प्रदर्शन के चलते लघु सचिवालय के सामने एसपी का पुतला जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया।
विरोध प्रदर्शन की जानकारी देते हुए पलवल बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान सुनील डागर ने बताया कि बार एसोसिएशन के प्रधान रविंद्र चौहान के नेतृत्व में 30 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल चल रही है। उनका कहना है कि जिले में अधिवक्ताओं और व्यापारियों से रंगदारी मांगने की घटनाएं बढ़ रही हैं।हुड्डा सेक्टर-2 के वकील और बिल्डर कुलदीप से 5 करोड़ की रंगदारी मांगी गई, जबकि आढ़त एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव तेवतिया की आढ़त पर फायरिंग की गई और दो बार रंगदारी मांगी गई।
वकील कुलबीर तेवतिया के मामले को लेकर नाराज  बार एसोसिएशन 
बता दें कि विशेष रूप से वकील कुलबीर तेवतिया के मामले को लेकर बार एसोसिएशन नाराज है। कुलबीर ने आत्मरक्षा में हवाई फायरिंग की, लेकिन पुलिस ने उनके और उनके परिवार के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। जबकि कुलबीर की 25 दिसंबर और 6 जनवरी को की गई शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।उन्होंने बताया कि बार एसोसिएशन के मांग है कि कुलबीर तेवतिया के खिलाफ दर्ज मुकदमे को रद्द किया जाए, उनकी शिकायतों पर मुकदमे दर्ज किए जाएं और रंगदारी मांगने वालों को गिरफ्तार किया जाए। इस मामले में एक प्रतिनिधिमंडल आईजी रेंज रेवाड़ी से भी मिल चुका है। एसोसिएशन का कहना है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, हड़ताल जारी रहेगी। हड़ताल के पांचवें दिन जिला बार एसोसिएशन ने विरोध स्वरूप प्रदर्शन करते हुए एसपी चंद्र मोहन का पुतला जलाया। और सरकार से एसपी पलवल के तबादले की मांग की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here