Home Haryana सिरसा जिले को राहत: चौपटा क्षेत्र की नहरों में छोड़ा गया पानी,...

सिरसा जिले को राहत: चौपटा क्षेत्र की नहरों में छोड़ा गया पानी, कई गांवों को मिलेगा सीधा लाभ

240
0

सिरसा | गर्मी के प्रचंड प्रकोप के बीच सिरसा जिले के चौपटा क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत की खबर है। सोमवार से सिंचाई विभाग ने नहराना हेड से होकर गुजरने वाली प्रमुख नहरों में पानी छोड़ दिया है, जिससे क्षेत्र के कई गांवों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

सूत्रों के अनुसार, बरूवाली नहर में 174 क्यूसेक, कुताना में 106 क्यूसेक, नोहर फीडर में 150 क्यूसेक और शेरांवाली नहर में 80 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे माखोसरानी, लुदेसर, रायपुर, ढूकड़ा, गुडियाखेड़ा, कैंरावाली, दड़बा कलां, माधोसिंघाना जैसे कई गांवों में पानी की किल्लत दूर होने की संभावना है।

हालांकि, कुछ गांवों में अब भी पेयजल संकट बना हुआ है। टेल एरिया में स्थित गांवों में नहरों का पानी नहीं पहुंचने के कारण लोग टैंकरों से 500–600 रुपये में पानी खरीदने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जल संकट के चलते खेतों की कटाई-कढ़ाई के दौरान भी मुश्किलें बढ़ गई हैं। सरकार और प्रशासन से मांग है कि स्थायी समाधान के लिए जल प्रबंधन व्यवस्था को और मजबूत किया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here