Home election पूर्व MLA कुलदीप बिश्नोई ने चुनावों को लेकर तोड़ी चुप्पी, बोले- हरियाणा...

पूर्व MLA कुलदीप बिश्नोई ने चुनावों को लेकर तोड़ी चुप्पी, बोले- हरियाणा से टिकट मिले या राजस्थान से…लडूंगा जरूर

203
0

हरियाणा (एकता): हरियाणा में भी राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई हैं। बता दें कि पूर्व विधायक और बीजेपी नेता कुलदीप बिश्नोई एक बार फिर चुनाव लड़ेंगे। मीडिया सूत्रों के अनुसार कुलदीप बिश्नोई अपना अगला चुनाव हरियाणा और राजस्थान से लड़ सकते हैं। यह बात उन्होंने खुद कही। उन्होंने कहा कि बीजेपी कहीं से भी चुनाव लड़वा लें। वह लड़ेंगे तो जरूर।

उन्होंने कहा कि यह चुनाव चाहे राजस्थान में हो या हरियाणा में। दरअसल राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि 2014 में कांग्रेस के खिलाफ वोट भूपेंद्र हुड्‌डा की वजह से पड़ा न की कांग्रेस से। लोग नरेंद्र मोदी और मनोहर लाल खट्टर की नीतियों से प्रभावित हैं। उन्होंने ऐलान किया कि 2024 में केंद्र और राज्य में बीजेपी की ही सरकार बनेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here