Home Haryana हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम, 19 सितंबर तक बारिश का अनुमान

हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम, 19 सितंबर तक बारिश का अनुमान

109
0

चंडीगढ़ | हरियाणा में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश में आज से 19 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विभाग का कहना है कि इस दौरान कई जिलों में आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

20 सितंबर से मानसून की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है और इसके साथ ही प्रदेश से मानसून की विदाई शुरू हो सकती है। इस बार मानसून सीजन में हरियाणा में सामान्य से करीब 39% अधिक बारिश दर्ज की गई है, जिसमें यमुनानगर सबसे आगे रहा।

इन जिलों में अलर्ट

आज के लिए मौसम विभाग ने 15 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, करनाल, कैथल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल शामिल हैं।

19 सितंबर तक बरसेंगे बादल

  • अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत और सोनीपत में आंशिक बादल और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
  • पश्चिमी हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी-दादरी जिलों में भी हल्की बारिश की संभावना है।
  • वहीं, दक्षिणी हरियाणा के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद और पलवल में हल्की बारिश दर्ज हो सकती है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून के सीजन के अंतिम दौर में यह बारिश किसानों और फसलों के लिए राहत लेकर आएगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here