गुरुग्राम, 9 सितम्बर –गुरुग्राम विधानसभा के भाजपा के उम्मीदवार मुकेश शर्मा ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है. इस कड़ी में मुकेश शर्मा सुखराली के सामुदायिक भवन पहुंचे, जहां सैकड़ो की संख्या में पहुंचे लोगों ने मुकेश शर्मा का फूलमालाओं व पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। मुकेश शर्मा ने सुखराली के लोगों को आश्वासन दिया कि अगर उन्हें जनता का आशीर्वाद मिला तो वह सुखराली में वह विकास की झड़ी लगा देंगे.
वही मीडिया से रूबरू होते हुए मुकेश शर्मा ने बताया कि सुखराली के सामुदायिक भवन में वह आज पहुंचे जहां उन्हें गांव के मोज़िज़ लोगो का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है तो वहीं 900 मी आयुध डिपो के दायरे में रह रहे लोगों के बारे में मुकेश का कहना था कि वह जल्दी ही इस समस्या को लेकर केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के पास जाएंगे और इसका स्थाई समाधान निकालेंगे। मुकेश का कहना था कि चुनाव जीतने के बाद उनका गुरुग्राम का विकास ही उनका मकसद रहेगा।







