Home Crime कैथल में प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, युवती-युवक ने निगली सल्फास

कैथल में प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, युवती-युवक ने निगली सल्फास

201
0

कैथल | जिले में मंगलवार को एक प्रेम कहानी ने दुखद मोड़ ले लिया। जानकारी के अनुसार, गांव हाबड़ी की 18 वर्षीय युवती राजवंत और गांव करोड़ा का 20 वर्षीय युवक सुखविंदर अपने परिजनों की रजामंदी न मिलने के बाद घर से भाग गए और एक होटल में ठहरे। यहां दोनों ने कथित तौर पर सल्फास निगलकर जान देने की कोशिश की।

कुछ समय बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। मामले की सूचना मिलते ही पूंडरी चौकी इंचार्ज बहादुर सिंह मौके पर पहुँचे और एंबुलेंस उपलब्ध न होने के कारण पुलिस वाहन से दोनों को कैथल के नागरिक अस्पताल पहुँचाया। वहाँ डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया।

वहीं, युवक को परिजनों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन करीब नौ घंटे तक चले उपचार के बाद रात 11 बजे उसकी भी मौत हो गई।

सूत्रों के मुताबिक, दोनों लंबे समय से रिश्ते में थे, लेकिन परिवार की असहमति के कारण उन्होंने यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here